MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में माढ़ोताल-पाटन बायपास रोड पर स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के छात्रावास से दो छात्र बुधवार की रात को लापता हो गए। उनके अचानक गायब होने पर हड़कंप मच गया। काफी देर तक छानबीन के बाद आधी रात को दोनों छात्र अपनी कक्षा की अलमारी के अंदर छिपे मिले।
