गुजरात हाई कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की अस्थायी जमानत स्वास्थ्य कारणों से 21 अगस्त तक बढ़ा दी। इंदौर के निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती आसाराम की हालत गंभीर बताई गई है। यह तीसरी बार है जब अदालत ने उसकी जमानत अवधि बढ़ाई है।
