इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय कप्तान गिल की पहली कॉन्फ्रेंस:कहा- रोहित-कोहली की जगह भरना मुश्किल, कल रवाना होगी भारतीय टीम

0
21

भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल गुरुवार को मीडिया से बात कर रहे हैं। कप्तान बनने के बाद यह गिल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस हैं। भारतीय टेस्ट टीम शुक्रवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होगा। इससे पहले केएल राहुल इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। वे 6 जून से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट से पहले टीम में शामिल हुए। गिल को 12 दिन पहले टेस्ट कप्तान बनाया
BCCI ने 24 मई को शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया था। जबकि ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया था। इसी के साथ चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि हम एक-दो सीरीज के लिए कप्तान नहीं चुनते हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट से रिटायरमेंट अनाउंस कर दिया था। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज खेलेगा भारत, पहला मैच 20 जून से
भारतीय टीम इंग्लैंड टूर में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। पहला मुकाबला 20 से 24 जून तक लीड्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 साइकल की शुरुआत होगी। पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग, क्रिस वोक्स। ——————————– भारत के इंग्लैंड दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान; ओवरटन की वापसी, एटकिंसन चोटिल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने गुरुवार को 14 मेंबर्स स्क्वॉड का ऐलान किया। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इस टीम में जेमी ओवरटन को मौका मिला है। वहीं, गस एटकिंसन चोट के कारण टीम में नहीं चुने गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here