इंडिगो फ्लाइट में फंसे पूर्व CM-मेयर समेत कई पैसेंजर:भूपेश बघेल बोले- करीब 40 मिनट तक नहीं खुला गेट; दिल्ली से रायपुर आई थी फ्लाइट

0
14

दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार को एक बड़ा टेक्निकल फॉल्ट हो गया। एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड तो हो गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। गेट लॉक होने से करीब 40 मिनट तक यात्री फ्लाइट के अंदर ही बंद रहे। इस फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक चातुरी नंद और रायपुर मेयर मीनल चौबे समेत कई यात्री मौजूद थे। फ्लाइट का गेट नहीं खुलने पर कुछ यात्री घबराने लगे। हालांकि, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। विधायक बोलीं- उनके पति घबरा गए थे सरायपाली से कांग्रेस विधायक चातुरी नंद बताया कि, वे अपने पति के साथ दिल्ली से रायपुर लौट रही थी। इसी दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद टेक्निकल दिक्कतों के कारण फ्लाइट का दरवाजा नहीं खुल रहा था। इस दौरान उनके पति घबरा रहे थे। विधायक ने बताया कि, अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट में हुए हादसे के बाद से लोगों में थोड़ा डर है। इसलिए फ्लाइट में बैठे कुछ और भी यात्री थोड़ी देर के लिए घबरा गए थे। कुछ दिन पहले टर्बुलेंस में फंसी थी इंडिगो फ्लाइट 1 जून को रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई थी। दिल्ली में लैंड करने से पहले पायलट को फ्लाइट को दोबारा हवा में उड़ाना पड़ा। ऐसा दिल्ली-NCR में दोपहर के वक्त धूलभरी आंधी के कारण हुआ। इसके बाद फ्लाइट ने आसमान में कई चक्कर लगाए। बाद में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट सुरक्षित लैंड कराई गई। फ्लाइट के हवा में चक्कर काटने का वीडियो भी सामने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here