इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन:43 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया, पाताल लोक 2 में नजर आए थे

0
18

सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का रविवार को 43 साल की उम्र में निधन हो गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें स्ट्रोक आया था और उनका निधन नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुआ। प्रशांत टीवी शो इंडियन आइडल सीजन 3 जीतकर देशभर में मशहूर हुए थे। इसके अलावा, वह वेब सीरीज पाताल लोक के दूसरे पार्ट में डेनियल के रोल में भी नजर आए थे। प्रशांत के अचानक निधन की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्टा ने कहा कि तमांग के जाने से गोरखा समुदाय और कला व संगीत की दुनिया को गहरा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि साल 2007 में इंडियन आइडल जीतना गोरखा समाज के लिए गर्व का पल था। इस जीत ने नेपाली संगीत को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। राजू बिष्टा ने यह भी कहा कि रियलिटी शो में तमांग का सफर दार्जिलिंग पहाड़ियों, तराई, डुआर्स, सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट के लोगों को एक साथ जोड़ने वाला था। उन्होंने बताया कि इंडियन आइडल में हिस्सा लेने के समय तमांग वेस्ट बंगाल पुलिस ऑर्केस्ट्रा में सेवा दे रहे थे। बता दें कि इंडियन आइडल जीतने के बाद प्रशांत तमांग ने अपना पहला एल्बम धन्यवाद रिलीज किया था। उन्होंने विदेशों में भी कई लाइव शो किए। बाद में उन्होंने फिल्मों का रुख किया और साल 2010 में नेपाली फिल्म ‘गोरखा पल्टन’ से एक्टिंग की शुरुआत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here