इंडिया के नक्सलियों का इंटरनेशनल कनेक्शन:तुर्की के वामपंथी संगठन ने बसवाराजू को दी श्रद्धांजलि, भारत सरकार, RSS-BJP का किया विरोध

0
52

भारत के नक्सलियों का इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आया है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एनकाउंटर में मारे गए नक्सल संगठन महासचिव बसवा राजू को तुर्की में श्रद्धांजलि दी गई है। इसे लेकर तुर्की के वामपंथी संगठन ने बसवा राजू को श्रद्धांजलि देते एक वीडियो भी शेयर किया है। तुर्की के वामपंथी ग्रुप के लीडर ने चेहरे पर नकाब बांधकर एक वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में वामपंथी संगठन ने भारत सरकार के साथ ही RSS, BJP और हिंदुत्व का विरोध किया है। हालांकि वीडियो तुर्की से जारी किया गया है और तुर्की में श्रद्धांजलि दी गई है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 21 मई 2025 को मारा गया था बसवाराजू दरसअल, 21 मई 2025 को बस्तर के अबूझमाड़ में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर कोंडागांव की DRG ने नक्सल संगठन के महासचिव और पोलित ब्यूरो मेंबर बसवा राजू समेत 28 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया था। DRG ने मौके से बसवा राजू समेत 27 नक्सलियों की लाश बरामद की थी, जबकि एक शव नक्सली अपने साथ लेकर चले गए थे। बसवा राजू पर देशभर में कुल 10 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। ये नक्सल संगठन का पहला सबसे बड़े कैडर का नक्सली था, जिसको मुठभेड़ में ढेर किया गया है। ……………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों का एनकाउंटर:डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया, सभी शव और हथियार बरामद; 1 जवान शहीद छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी 27 शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। वहीं फायरिंग में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ हुई। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here