Clean water campaign: इंदौर में दूषित पानी से हुई 18 मौतों ने पूरे प्रदेश को सुन्न कर दिया है। चूंकि इंदौर और भोपाल का वाटर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क एक जैसा है इस कारण शहर नागरिकों की नींद उड़ी हुई है। इसी जमीनी हकीकत को जानने के लिए नवदुनिया की टीम ने मंगलवार को शहर के 10 इलाकों का दौरा किया और पानी के सैंपल लेकर उनकी टीडीएस जांच कराई।
