DAVV Indore: नियमों के अनुसार कोर्स का सिलेबस उच्च शिक्षा विभाग को जारी करना था, लेकिन नवंबर तक सिलेबस तैयार नहीं हो पाया। इस वजह से बाकी पीजी कोर्स के फर्स्ट सेमेस्टर के साथ इनकी परीक्षा नहीं हो सकी। पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने स्तर पर तीनों विषयों का सिलेबस तैयार किया है।
