Indore Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी ने गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर दिया है। सोमवार रात 75 वर्षीय शालिग्राम ठाकुर और मंगलवार सुबह दो साल की रिया की मौत के बाद मृतकों की संख्या 35 पहुंच गई। 26 दिसंबर से शुरू हुई इस घटना के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। कई मरीज अभी भी भर्ती हैं।
