Indore Bomb Threat: इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक ईमेल मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन को मिला है। इस धमकीभरे ईमेल में लिखा है कि स्टेडियम में बम विस्फोट होगा और पाकिस्तान से पंगा मत लो। पुलिस और प्रशासन ने जांच प्रारंभ कर दी है और स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
