इंदौर में ऑनलाइन फोरेक्स स्कैम का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने मेट्रिमोनियल साइट के जरिए 45 वर्षीय साफ्टवेयर कंसल्टेंट को धोखा दिया और साढ़े 63 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने पीड़ित को निवेश के लालच में फंसा कर विभिन्न फंड में पैसा जमा करवाया। जब पीड़ित ने लाभ निकालने का प्रयास किया, तो उसे शक हुआ और साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
