महिला अपराध से जुड़े प्रकरणों में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। दुष्कर्म–छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट जैसे मामलों में गलत धारा लगाकर मुलजिम पेश कर दिए गए। गड़बड़ी खुद महिला सुरक्षा के डीजी द्वारा पकड़ी है। उन्होंने 10 प्रकरणों की सूची बनाकर एसपी और डीसीपी से जवाब मांगा है।
