प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस जगह हादसा हुआ वह घाट से जुड़ा हुआ है और वहां पर खतरनाक मोड़ है। यात्रियों के अनुसार चार्टर्ड बस हरदा से इंदौर की ओर जा रही थी जबकि दूसरी यात्री बस इंदौर की ओर से आ रही थी मोड पर दोनों बसों के बीच जोरदार टक्कर आमने-सामने से हो गई। घायल होने वालों में अधिकांश यात्री देवास, इंदौर हरदा व अन्य जिलों के हैं।
