MP News: इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों के डेंजर जोन गुराडिया व दुलवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसे हो गए, जहां चार लोगों की मौत हो गई। नेमावर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले तीन में से दो लोग क्षेत्र के ग्राम खूबगांव निवासी हैं।
