Illegal Bangladeshi in Indore: इंदौर में अवैध बांग्लादेशियों की जांच अब सेना की खुफिया एजेंसी भी कर रही है। एजेंसी ने एसआईटी से जानकारी मांगी है। जांच में पता चला है कि कुछ बांग्लादेशी नागरिकों ने भारत की नागरिकता हासिल कर ली है और आधार, वोटर कार्ड भी बनवा लिया है। एक आरोपी तो सेना में भी शामिल हो गया था।
