इंदौर में अहिल्या पथ के दूसरी ओर भी स्कीम विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। आईडीए संचालक मंडल की बैठक में आज इस पर निर्णय होगा। इससे पहले आईडीए ने अहिल्या पथ योजना का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन शासन ने आपत्तियां लगाकर लौटा दिया था। अब आईडीए 75 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर स्कीम विकसित करने की योजना बना रहा है।
