बाणगंगा थाना क्षेत्र में ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबने से सोमवार को दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चे घर के पास खेल रहे थे, तभी खेलते-खेलते गड्ढे के पास चले गए। बता दें कि दो दिन पहले शनिवार को इसी तरह की एक घटना में गांधी नगर थाना क्षेत्र के एक फार्महाउस के निजी स्विमिंग पूल में सात और आठ साल के दो बच्चे डूब गए थे।
