इंदौर शहर में लोगों के चाइनीज मांझे की चपेट में आने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। बुधवार को तीन इमली ब्रिज पर एक युवक इसकी चपेट में आ गया और उसका गला कट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर लहूलुहान पड़ा रहा। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
