इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में छात्रा की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी पीयूष धामनोदिया को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसने वहां थाने में सरेंडर कर दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि छात्रा शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शराब पी और शव के साथ अमानवीय कृत्य किया।
