टॉप न्यूज़ इंदौर में जंजीरवाला से 56 दुकान की ओर जाने वाली सड़क पर गाड़ी खड़ी की, तो देना होगा पार्किंग चार्ज By Krishna - May 4, 2025 0 40 FacebookTwitterPinterestWhatsApp इंदौर नगर निगम ने 56 दुकान पर पार्किंग शुल्क की नई व्यवस्था लागू की है। अब जंजीरवाला से 56 दुकान की ओर जाने वाली सड़क पर खड़ी गाड़ियों से भी पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। स्मार्ट सिटी कंपनी ने पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका एक निजी कंपनी को दिया है।