इंदौर के डॉक्टर मोहन सोनी साइबर ठगी के शिकार होकर 3 करोड़ 4 लाख रुपये गंवा बैठे। विदेशी नंबरों से संचालित व्हाट्सएप ग्रुप और फर्जी पोर्टफोलियो के जरिए ठगों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करवा दिया। धोखेबाजों ने कर, बीमा और अन्य बहानों से 64 बार ट्रांजेक्शन करवाकर रकम ऐंठ ली।
