इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के नियम के कारण दो बाइक सवारों ने पंप में आग लगाने की कोशिश की। कलेक्टर आशीष सिंह ने एक अगस्त से बिना हेलमेट वाहन चालकों को पंपों पर पेट्रोल नहीं देने का आदेश जारी किया था। पंप कर्मचारियों ने जब बाइक सवारों को पेट्रोल देने से इनकार किया, तो वे भड़क गए और आग लगाने की कोशिश की।
