इंदौर के रानी सराय क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के नाम पर काटे जाने वाले हजारों पड़े नहीं काटे जाएंगे। इसे लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई की गई। जिसमें शासन की ओर बताया गया कि पेड़ काटने की योजना नहीं है, क्योंकि यहां अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाया जाना है। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह बात लिखित में दें।
