इंदौर में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुंदन नगर में डॉक्टर सुनील साहू अपने क्लीनिक पर थे। मरीज बनकर कुछ बदमाश वहां आए। उन्होंने एक युवक से डॉक्टर से इलाज कराया। डॉक्टर को फीस भी चुकाई और इसके बाद अचानक उन्हें गोली मार दी।
