रक्षा मंत्रालय और सैमसंग को तकनीक की आपूर्ति करने वाली कंपनी के डायरेक्टर वचिनाथन थंगवेल के खिलाफ अपराध शाखा ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। वचिनाथन पर चेन्नई हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 और टर्मिनल-2 पर स्टोर खुलवाने का झांसा देकर 66 लाख 52 हजार रुपये ठगने का आरोप है।
