MP News: इंदौर जिले में मतदाता सूची का गहण पुनरीक्षण (SIR) कार्य शुरू हो चुका है। चार नवंबर से बीएलओ मतदाताओं के घर जाकर फार्म भरवाएंगे। जिले के सभी 28.46 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही मतदाताओं की सुविधा और सुगमता के लिए 2625 मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा।
