मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर मध्यप्रदेश में ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ शुरू हो गई है। इस सेवा का उद्देश्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। पहले दिन भोपाल, इंदौर और जबलपुर से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हुईं, जिससे धार्मिक, प्राकृतिक और वन्यजीव स्थलों तक पहुंचना आसान हो गया है। इस सेवा से पर्यटकों को समय की बचत होगी।
