इंदौर-दाहोद नई ब्राडगेज रेल लाइन परियोजना में 17 साल के लंबे इंतजार के बाद इंदौर से धार के बीच अगले साल मार्च तक ट्रेन शुरू हो सकती है। फरवरी-2026 तक टनल का काम पूरा कर लिया जाएगा। इंदौर से टीही (21 किमी) और दाहोद से कटवारा (11.30 किमी) खंड का कुल 32.30 किमी भाग शुरू हो चुका है।
