दंपती का एक बेटा कहीं लापता हो गया है, उसी को लेकर वह परेशान थे। दंपती घर से नेमावर में नर्मदा में स्नान करने जाने का बोलकर बस से निकले थे, बाद में जब परिवार के लोगों का मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हुआ तो चिंतित हुए। रामविलास के मोबाइल फोन पर कई बार काॅल किया लेकिन जवाब नहीं मिला।
