इजराइल-ईरान युद्ध के बाद इंदौर एयरपोर्ट से बंद हुई शारजाह उड़ान फिर से शुरू नहीं हो पा रही है। अब 19 अप्रैल से फिर से बुकिंग शुरू की है। हालांकि उड़ान शुरू होगी या नहीं यह अभी भी तय नहीं है। वजह यह है कि इंदौर से शारजाह जाने वाली उड़ान से अधिकांश पर्यटक ही यूएई जाते हैं।
