इंस्टाग्राम पर देह व्यापार की ‘ऑनलाइन मंडी’:एक क्लिक में लड़कियों की फोटो-प्रोफाइल, पैकेज, सर्विस का रेट तय, पिज्जा से सस्ती-फास्ट डिलीवरी का दावा

0
1

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अब सिर्फ फोटो-वीडियो शेयर करने का जरिया नहीं रह गया है। यहां कई फर्जी अकाउंट और पेज एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार और ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क चला रहे हैं। रील्स स्क्रॉल करते-करते यूजर एक क्लिक में ऐसे पेजों तक पहुंच जाते हैं, जहां उन्हें सर्विस ऑफर की जाती है। आखिर यह पूरा नेटवर्क कैसे काम करता है, यूजर्स तक कैसे पहुंचता है और किस तरह लालच देकर लोगों को ठगी के जाल में फंसाया जाता है। इस रिपोर्ट में समझिए पूरा खेल:- सबसे पहले ये तस्वीरें देखिए… इंस्टाग्राम से टेलीग्राम तक पूरा नेटवर्क ऐसे कई पेजों पर सीधे डीएम (डायरेक्ट मैसेज) या बुकिंग लिंक का ऑप्शन दिया जाता है। जैसे ही कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, उसे सीधे टेलीग्राम अकाउंट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है। टेलीग्राम पर मैसेज करते ही सबसे पहले यूजर से उसका शहर और मोहल्ला पूछा जाता है। लोकेशन की जानकारी मिलते ही सामने से एक पूरा पैकेज भेजा जाता है, जिसमें अलग-अलग सर्विस और उनके चार्जेस की जानकारी दी जाती है। इसी चैट में सैकड़ों लड़कियों की तस्वीरें और प्रोफाइल भी भेजी जाती हैं, ताकि सामने वाले को भरोसा हो सके कि यह असली सर्विस है। ‘पिज्जा से भी सस्ती और फास्ट सर्विस’ का दावा इन पेजों पर यह तक दावा किया जाता है कि उनकी सर्विस पिज्जा डिलीवरी से भी सस्ती और फास्ट है। कुछ अकाउंट्स में तो यह भी लिखते हैं कि शहर के किसी भी इलाके में कुछ ही समय में सर्विस उपलब्ध करा दी जाएगी। यही वजह है कि कई लोग जिज्ञासा या लालच में आकर इन लिंक पर क्लिक कर देते हैं और आगे के जाल में फंस जाते हैं। 299 रुपए से शुरू होती है ठगी बुकिंग के नाम पर शुरुआत में सिर्फ 299 रुपए जमा करने को कहा जाता है। भरोसा दिलाने के लिए कई फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजे जाते हैं, जिनमें कथित तौर पर दूसरे ग्राहकों की सफल बुकिंग दिखाई जाती है। लेकिन जैसे ही कोई व्यक्ति पैसे ट्रांसफर करता है, उसके बाद उससे अलग-अलग बहाने बनाकर और रकम मांगी जाती है। कभी सिक्योरिटी चार्ज, कभी होटल चार्ज, तो कभी एंट्री फीस के नाम पर। कई मामलों में पैसे मिलते ही अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाता है। रायपुर सहित कई शहरों में सक्रिय गिरोह एक्सपर्टस के मुताबिक इस तरह के सोशल मीडिया नेटवर्क रायपुर समेत कई बड़े शहरों को टारगेट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए चल रहे ऐसे नेटवर्क अक्सर फर्जी प्रोफाइल, चोरी की तस्वीरों और विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। अनजान लिंक से दूर रहने की चेतावनी साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह के लिंक और ऑफर से दूर रहना ही सबसे सुरक्षित तरीका है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या पैसे ट्रांसफर करने से पहले सावधानी जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी गलती आपको ऑनलाइन ठगी या ब्लैकमेलिंग का शिकार बना सकती है। रायपुर पुलिस इंटरनेट पर मौजूद सुरागों और डेटा की जांच की जा रही है। उनके मुताबिक कई गड़बड़ियां मिली हैं, लेकिन शर्म या डर की वजह से लोग सामने आकर रिपोर्ट दर्ज नहीं करवा रहे हैं, इसलिए अभी केस कम दिख रहे हैं। हालांकि, हम संदिग्ध ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखे हुए हैं। मामले बातचीत में फंसाकर पैसे ऐंठने के- पुलिस पुलिस के मुताबिक मामले बातचीत में फंसाकर पैसे ऐंठने के हैं। अभी सटीक संख्या बताना मुश्किल है क्योंकि मामले की जांच चल रही है और कानूनी पेच के कारण हम अभी आंकड़े उजागर नहीं कर सकते। हमने दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसे कई वेब पेजों और इंटरनेट एड्रेस को ब्लॉक कर दिया है। कई संदिग्ध प्रोफाइल्स की पहचान कर ली गई है और उन्हें बंद करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर रहे हैं। ……………………….. इस तरह की और भी खबर पढ़ें… टेलीग्राम पर 100 रुपए में बिक रहे इंटिमेट VIDEO:दलाल बोला- छत्तीसगढ़ी कपल्स का रेट ज्यादा, बच्ची-महिलाओं के प्राइवेट मोमेंट्स भी बेच रहे
’19 मिनट 34 सेकेंड वायरल वीडियो’ पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाला की-वर्ड था। ये की-वर्ड हाल ही में वायरल हुए एक बंग्ला कपल के वीडियो से जुड़ा हुआ है। कपल के एक करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर उनका इंटिमेट वीडियो पोस्ट किया था। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here