इकाना स्टेडियम में आज IPL-2025 का 40वां मुकाबला खेला जाएगा। मैच देखने फैंस पहुंचने लगे हैं। पूरन, पंत और KL राहुल के लिए क्रेज देखा जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला होगा। प्लेऑफ के लिहाज से लखनऊ के लिए यह महत्वपूर्ण मैच है। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। लखनऊ की टीम 8 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-5 पर मौजूद है। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली ने 7 में से 5 में जीत दर्ज की है। टीम 10 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। हेड-टु-हेड में दोनों टीमें बराबरी पर
लखनऊ और दिल्ली दोनों ने आपस में अब तक 6 मैच खेले हैं। 3 में लखनऊ सुपर जायंट्स और इतने में ही दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है। इसी सीजन 22 मार्च को दिल्ली ने लखनऊ को एक विकेट से हराया था। लखनऊ इस मैच को जीतकर पहली हार का बदला लेना चाहेगी।
