ट्रेन में आग लगने की सूचना के बाद यात्री भी घबरा गए। करीब सवा घंटे तक ट्रेन को यहां रोका गया। सूचना पर अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। इटारसी स्टेशन से 15 सदस्यीय दल भी मौके पर रवाना किया गया। रेलवे ने जल चुके यान को यहीं काटकर अलग कर दिया, इसके बाद ट्रेन को इटारसी के लिए रवाना किया गया।
