राजधानी स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (निहसाद) ने देशभर की उच्च जोखिम वाली रोगजनक प्रयोगशालाओं (बीएसएल-तीन व चार) का एक राष्ट्रीय नेटवर्क बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य देश की सबसे सुरक्षित लैब के बीच अंतर्संबंधों को मजबूत करना है, ताकि किसी भी वायरस अटैक या महामारी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
