इंदौर नगर निगम के 8 हजार से ज्यादा सफाई मित्र गोगा नवमी के अगले दिन अवकाश पर हैं। इस दिन शहर की सफाई व्यवस्था संभालने के लिए जनप्रतिनिधि, रहवासी संघ, सामाजिक संगठन आदि आगे आए हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खुद सुबह राजवाड़ा पर स्वच्छाग्रही जनभागीदारी अभियान की शुरुआत की।
