ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:मनेन्द्रगढ़ में फूंका ED का पुतला, बोले- दुरुपयोग बंद नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

0
16

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी (ED) की छापेमारी और उनके बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने मनेन्द्रगढ़ के भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए ईडी का पुतला दहन किया। पुतला जलाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हो गई। पुलिस ने जैसे ही आग बुझाने के लिए पानी डाला, वैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता पुतले के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी से हालात काबू में रहे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हफीज मेमन, राजा पांडेय और स्वप्निल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह से भाजपा सरकार के इशारे पर की जा रही है। यह कांग्रेस नेताओं को दबाव में लेने की कोशिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा इसी तरह की कार्रवाई करती रही, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here