Bhopal News: राजधानी के कुख्यात ईरानी डेरा में फैले अपराध के अवैध साम्राज्य को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। शासन ने डेरे में बने अवैध निर्माणों को चिन्हित कर उन पर बुलडोजर चलाने की पूरी तैयारी कर ली है। यह इलाका लंबे समय से हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का सुरक्षित अड्डा बना हुआ था।
