Israel Iran Live Updates: इजरायल ने यह कहते हुए हमले को सही ठहराया है कि ईरान परमाणु बम बनाने के करीब पहुंच गया था, जिससे इजरायल के अस्तित्व पर संकट आ गया था। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे ऑपरेशन राइजिंग लॉयन (Operation Rising Lion) नाम दिया है और कहा है कि यह जंग जितने दिन चल सकती है, उतने दिन चलेगी।
