उज्जैन में बस को रास्ता देने के विवाद में जमकर पथराव, बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट के बाद बसों में तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

0
8

उज्जैन के तराना में बस को रास्ता देने के मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड पर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर पथराव हुआ और उपद्रवियों ने वहां खड़ी बसों व निजी गाड़ियों के कांच फोड़ दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here