जनहित जागरण की इस पहल ने देश भर से 500 से अधिक स्टार्टअप को आकर्षित किया। मल्टी-लेवल स्क्रीनिंग के बाद 20 ट्रांसफोरमेटिव स्टार्टअप ने फाइनल में जगह बनाई। इनमें 11 फॉर प्रॉफिट कैटेगरी में और 9 यंग एन्टरप्रिन्योर/स्टूडेंट श्रेणी में हैं। विशेष मान्यता कैटेगरी में दैनिक जागरण ने दो असाधारण वेंचर्स को 1-1 लाख रुपये का अनुदान दिया है।
