एक्टर रणदीप हुड्‌डा पिता बने:पत्नी लिन ने बेटी को जन्म दिया, हरियाणवी में लिखा- दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई

0
1

हरियाणा के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया। रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। रणदीप के पिता रणवीर हुड्‌डा का भी आज ही जन्मदिन है। रणदीप ने अपने पिता और बेटी की फोटो शेयर करते हुए हरियाणवी में लिखा, “दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई।” इसके बाद रणदीप ने इंग्लिश में लिखा, “पापा आज, जब मैं पिता बना हूं, तो आपके लिए मेरा सम्मान और भी गहरा हो गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक छोटी लड़की और जीवनभर का प्यार।” रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। रणदीप ने पिता-बेटी की तस्वीर शेयर की… एक दिन पहले बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कीं एक दिन पहले रणदीप हुड्‌डा की पत्नी लिन लैशराम ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थीं। लिन ने लिखा- कैमरे के सामने काम करते हुए सालों तक अपने शरीर को लेकर कई तरह की असुरक्षाएं महसूस होती थीं। कभी बहुत पतली, कभी बहुत मोटी या कभी किसी और वजह से, लेकिन अब प्रेग्नेंसी के दौरान अपने शरीर का यह बदलाव सबसे खूबसूरत लग रहा है। आज वह अपने शरीर की आलोचना नहीं करतीं, बल्कि इस बदलाव के लिए आभारी हैं। एक्टर रणदीप हुड्‌डा के बारे में जानिए…. —————————– ये खबर भी पढ़ें :- रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट:बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लिन लैशराम ने एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here