एक्ट्रेस कृति सेनन बहन की शादी के लिए आईं उदयपुर:बॉयफ्रेंड भी दिखे साथ; 9 जनवरी से रस्में होंगी शुरू, 11 जनवरी को लेंगे फेरे

0
6

एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन की शादी के लिए उदयपुर पहुंची। उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर भी साथ दिखे। कृति की बहन एक्ट्रेस नुपूर सेनन और सिंगर स्टेबिन की शादी होटल फेयरमोंट पैलेस में 11 जनवरी को होगी। शादी को लेकर कपल और रिश्तेदार बुधवार शाम 6 बजे चार्टर से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। शादी के फंक्शन 9 जनवरी से शुरू हो जाएंगे। वहीं 11 जनवरी को दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी रॉयल तरीके से होगी। इसमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़े से स्वागत, फैंस की भीड़
कृति सेनन, उनकी बहन नूपुर और स्टेबिन के एयरपोर्ट पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए फैंस खासा उत्साहित दिखे। यहां से सभी होटल के लिए रवाना हो गए। 13 को मुंबई में होगा रिसेप्शन
फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी चुनिंदा नाम ही इस शादी में आएंगे। नुपूर सेनन ने खुद 3 जनवरी को बॉयफ्रेंड स्टेबिन से सगाई की घोषणा की थी। नुपूर ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ सगाई की अनाउंसमेंट की थी। शादी की घोषणा के बाद कृति सेनन ने भावुक पोस्ट शेयर की थी। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जो 13 जनवरी को होगी। कृति ने लिखा था- मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं
शादी की घोषणा के साथ कृति ने नुपूर और स्टेबिन की तस्वीर शेयर कर लिखा था, ‘आह, मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं।’ नुपूर सेनन ने शनिवार को ऑफिशियल इंस्टाग्राम से सगाई की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, शायदों से भरी इस दुनिया में, मैंने अब तक का सबसे आसान ‘हां’ ढूंढ़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here