एटली की फिल्म AA22xA6 से दीपिका का लुक रिवील:एक्ट्रेस के बर्थडे पर मेकर्स ने दिया तोहफा; फैंस के साथ केक काटती भी नजर आईं

0
4

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस की अगली बड़ी प्रोजेक्ट AA22xA6 के मेकर्स ने उनके फैंस को तोहफा दिया है। डायरेक्टर एटली की बहुचर्चित फिल्म AA22xA6 से एक्ट्रेस का पहला लुक जारी किया है। दीपिका की पहली झलक को फिल्म को प्रोड्यूस कर रही सन नेटवर्क के चैनल सन म्यूजिक ने शेयर किया है। फर्स्ट लुक में दीपिका एक वॉरियर पोज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस खाकी ग्रीन रंग के कपड़े में नजर आ रहीं। उनके दोनों ही हाथों में तलवार है और वो एक्शन पोज में दिख रही हैं। वहीं, सन पिक्चर्स ने एक्स पर दीपिका को विश करते हुए एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। कयास लगाया जा रहा है कि ये लुक भी फिल्म से जुड़ा हुआ। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वीडियो में नजर आता है कि दीपिका एक थ्री लेयर केक काट रही हैं। चारों तरफ से उन्हें फैंस ने घेर रखा है। साथ ही, सारे मिलकर उनकी डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम का गाना ‘आंखों में तेरी’ गुनगुना रहे हैं। फिर सबने एक्ट्रेस के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाया। दीपिका फैंस से मिले इस प्यार पर काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने फैंस को फ्लाइंग किस दे शुक्रिया अदा किया। बता दें कि दीपिका का ये वीडियो 19 दिसंबर का है। न्यू ईयर वेकेशन पर जाने से पहले उन्होंने फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। पहली बार एटली-अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रहीं एटली की इस साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म में दीपिका के साथ अल्लू अर्जुन नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर नजर आंएगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मल्टीपल रोल निभाने वाले हैं। ये पहली बार होगा, जब पुष्पा स्टार एक साथ कई किरदार निभाएंगे। फिल्म में एक्टर पूरे परिवार का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, फिल्म की नाम की बात करें तो AA22xA6 अस्थायी नाम है। अल्लू अर्जुन की यह 22वीं और एटली की छठी फिल्म है, इसलिए अस्थायी तौर पर फिल्म को ‘AA22-A6’ का हैशटैग दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here