इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में सर्वे के दौरान 5013 घरों तक टीम पहुंची, जिसमें 25,100 लोगों की जानकारी एकत्र की गई। एक गली या एक क्लस्टर से मरीज नहीं मिले हैं। पूरे क्षेत्र से ही मरीज सामने आए हैं। क्षेत्र में पानी वितरण की व्यवस्था में सुधार और मरीजों को समय पर इलाज मिलने से मरीजों की संख्या कम हुई है।
