एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में संजय दत्त की सरप्राइज एंट्री:सिंगर ने स्टेज पर एक्टर के पैर छुए, एक्ट्रेस तारा सुतारिया को किस किया

0
5

मुंबई में शुक्रवार को सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट शो में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अचानक स्टेज पर पहुंच गए। उनकी एंट्री होते ही वहां मौजूद भीड़ में जोरदार शोर सुनाई दिया। लोग तालियां बजाने लगे और वीडियो बनाने लगे। यह कॉन्सर्ट मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ। यह शो एपी ढिल्लों के वन ऑफ वन टूर का हिस्सा था। कॉन्सर्ट के दौरान संजय दत्त और एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी स्टेज पर नजर आईं। एक वीडियो में एपी ढिल्लों संजय दत्त को स्टेज की ओर ले जाते दिखे। इस दौरान संजय फैंस से हाथ मिलाते नजर आए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। दूसरे वीडियो में एपी ने संजय को भीड़ से मिलवाया। उन्होंने कहा, “यो मुंबई, इस लीजेंड के लिए शोर मचाओ।” इस पर वहां मौजूद लोग और ज्यादा उत्साहित हो गए। एपी ढिल्लों ने संजय दत्त के पैर छुए कॉन्सर्ट के दौरान एपी ढिल्लों ने संजय दत्त के पैर भी छुए। इसके जवाब में संजय ने कहा, “यह मेरा छोटा भाई है, पंजाबी मुंडा।” यह सुनकर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में फिल्म धुरंधर में नजर आए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कॉन्सर्ट में एपी के साथ तारा सुतारिया ने भी स्टेज शेयर किया। दोनों ने डांस किया। एपी ने तारा को गले लगाया और गाल पर किस भी किया। देखिए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट की तस्वीरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here