मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। धान उत्पादक किसानों के लिए इस सौगात का वादा विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था। इसके अलावा कई सिंचाई परियोजनाओं को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी है, जिसका सीधा फायदा प्रदेश के अन्नदाता को होगा।
