ऐश्वर्या राय के फैन हुआ करते थे जायद खान:लॉकर रूम में लगा रखी थी एक्ट्रेस की तस्वीर, बताया साथ फिल्म मिली तो कैसा था रिएक्शन

0
20

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म में जायद खान ने ऐश्वर्या राय और संजय दत्त के साथ काम किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में जायद ने बताया है कि शब्द फिल्म में ऐश्वर्या के साथ काम करने से पहले वो उनके बड़े फैन हुआ करते थे। उन्होंने अपनी अलमारी में ऐश्वर्या राय की बड़ी सी फोटो भी लगा रखी थी। यही वजह रही कि जब उन्हें पता चला कि शब्द फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या होने वाली हैं, तो वो शॉक हो गए थे। जायद खान ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में कहा है, ऐश्वर्या एक प्रोफेशनल और खूबसूरत लेडी थीं। जब वो मिस वर्ल्ड बनी थीं, तो मेरे लॉकर रूम में उनकी पिक्चर होती थी। और मैं सोचता था कि ये महिला कितनी खूबसूरत हैं। जब मैंने फिल्म (शब्द) की स्क्रिप्ट सुनी तो, लीना यादव (डायरेक्टर) ने मुझसे कहा कि ऐश्वर्या इस फिल्म में हैं। ये सुनकर मैं शॉक हो गया, मैंने कहा जल्दी बताइए किस जगह साइन करना है। आगे जायद ने कहा, मेरा उनके साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा। वो बेहतरीन को-स्टार हैं। वो जानती हैं कि आपके साथ कैसे खेलना है। ऐश्वर्या के साथ अपना फैन मूमेंट तोड़ना बहुत मुश्किल था। लेकिन वो एकदम नेचुरली आकर कहती थी, हाय, आप कैसे हो। क्या आपको रिहर्सल करनी है। और मैं सोचता था कि ये कितना कूल है। जब मैंने पहली बार उनके साथ फोटोशूट किया और पिक्चर देखी तो वो बिल्कुल चीनी मिट्टी की तरह थीं। ये पॉसिबल ही नहीं था। आजकल लोग फिल्टर लगाते हैं, लेकिन वो नेचुरल फिल्टर थीं। बताते चलें कि जायद खान, 70 के दशक के मशहूर एक्टर संजय खान के बेटे हैं। जायद ने 2003 में फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो मैं हूं न, शब्द, दस, वादा, शादी नंबर 1, कैश, मिशन इस्तांबुल, ब्लू और अनजाना अनजानी जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार उन्हें 2015 की फिल्म शराफत गई तेल लेने में देखा गया था। जायद की बड़ी बहन सुजैन, ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here