ऑस्ट्रेलिया Vs साउथ अफ्रीका पहला टी-20 मैच:SA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, डार्विन मैदान पर पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला जा रहा

0
127

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी-20 इंटरनेशनल डार्विन मैदान पर खेला जा रहा है। यह मैदान पहली बार टी-20 इंटरनेशनल मैच की मेजबानी कर रहा है। 18 साल पहले यहां आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला गया था। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। कप्तान ऐडन मार्करम ने कहा- हमें मैदान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में हम बॉल को देखेंगे और उसी के आधार पर खेलेंगे। कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी वापसी कर रहे हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवन, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, सेनुरान मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here