दीपावली के छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हर दिन दो से तीन हजार वाहन तीर्थनगरी में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या की वजह से दर्शन में 5 घंटे लग रहे हैं। वहीं शहर में वाहनों की कतारें लगने लगी है। इस वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
