ओड़िया संगीतकार-गायक अभिजीत मजूमदार का निधन:AIIMS भुवनेश्वर में चल रहा था इलाज, कार्डिएक अरेस्ट के बाद हुई मौत

0
6

ओड़िया के मशहूर संगीतकार और गायक अभिजीत मजूमदार का रविवार का निधन हो गया। रविवार सुबह 7:43 बजे उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया। डॉक्टरों ने तुरंत सीपीआर शुरू किया, लेकिन सभी कोशिशों के बाद भी उन्हें सुबह 9:02 बजे मृत घोषित कर दिया गया। 54 साल के मजूमदार को पिछले साल 4 सितंबर को हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉयड की बीमारी और लिवर की गंभीर समस्या के कारण AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था। लंबे समय तक आईसीयू में इलाज चलने के बाद उन्हें 10 नवंबर को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल के प्रशासन के मुताबिक, 23 जनवरी को उन्हें अचानक तेज बुखार आया, जो बाद में इंफेक्शन में बदल गया। इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें सेप्टिक शॉक हो गया। अभिजीत मजूमदार ने कई हिट ओडिया फिल्मों में संगीत दिया और कई लोकप्रिय गाने गाए। परिवार के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर कटक ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here